Delhi Weather Forecast: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रहने वालों को जल्द गर्मी से राहत मिलने शुरू हो सकती है। बारिश पर क्या कहता है मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान…
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 June 2025 05:06 PM
दिल्ली के साथ ही एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। मौसम विभाग ने इस बारे में एक जोरदार गुड न्यूज दी है। IMD की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने कल से छह दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ राहत की फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जिससे राहत भी मिलेगी। गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश का भी अनुमान है। हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की स्पीड आंधी तूफान के दौरान अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाने का अनुमान है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है जो 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने 16 से लेकर 19 जून तक के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने जबकि गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 16, 17 और 19 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 18 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की बात कही है।