T20 World Cup 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए आने वाली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द हो जाएगी। 3 वनडे और पांच टी20 मैच इस सीरीज में होंगे।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 03:51 PM
ICC Men’s T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया एक बड़ी टीम के खिलाफ ड्रेस रिहर्सल करती नजर आएगी। मेगा इवेंट से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी और दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे। कीवी टीम जनवरी में भारत के खिलाफ कब से कब तक खेलने वाली है। इसकी संभावित डेट्स सामने आ गई हैं। न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर 8 मैच खेल सकती है, जिसमें 3 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड का इंडिया दौरा पहले से ही एफटीपी यानी फ्यूटर टूर्स प्रोग्राम में शामिल था, लेकिन इसकी डेट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अब आने वाले कुछ समय में इस सीरीज के पूरे शेड्यूल पर मुहर लग सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 3 वनडे और पांच टी20 मैचों की ये सीरीज 11 से 30 जनवरी तक खेली जाएगी। इसके बाद फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस तरह दोनों टीमें अपनी तैयारी इस बड़ी सीरीज से करने वाली हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत ने 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
ये भी पढ़ें:IPL 2025 की Worst Playing XI में शामिल हैं ये दिग्गज खिलाड़ी, धोनी कप्तान और…
भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, उससे पहले टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन सीमित ओवरों की सीरीज एक तरह से टी20 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित होगी। नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका की टीम भारत आएगी। इस तरह एक दर्जन से ज्यादा व्हाइट बॉल के गेम भारतीय खिलाड़ियों को मेगा इवेंट से पहले मिलने वाले हैं और टीम लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीतना चाहेगी। हालांकि, टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारे नहीं खेलेंगे, क्योंकि इन्होंने रिटायरमेंट लिया हुआ है।