महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल को एक ज्ञ
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 12 June 2025 08:18 PM
रुद्रपुर, संवाददाता। महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन ने 23 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच की पूर्व सूचना देते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिला अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि मनरेगा कर्मी बीते 18 वर्षों से न्यूनतम मानदेय में सेवाएं दे रहे हैं। कई बार नियमितिकरण और विभागीय समायोजन की मांग उठाई गई है। वर्ष 2021 में खटीमा विधायक रहते हुए भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याएं अवगत कराई गई थीं, लेकिन आज तक ईपीएफ, बीमा, यात्रा भत्ता जैसी सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं नहीं दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों से वेतन भुगतान भी नहीं हुआ है, जिससे कार्मिक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।