राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक सीसीटीवी का हवाला देते हुए कहा है कि उसमें सोनम और राजा के पास एक मास्क पहने शख्स भी नजर आ रहा था।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Indore Couple Case: इंदौर से मेघालय हनीमून के लिए गए राजा और सोनम के साथ क्या हुआ। राजा की हत्या कैसे हुई और सोनम कहा हैं। इंदौर मामले में ये कुछ ऐसे सवाल है जिनका अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हर रोज एक नया एंगल सामने आ रहा है। इस बीच राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक सीसीटीवी का हवाला देते हुए कहा है कि उसमें सोनम और राजा के पास एक मास्क पहने शख्स भी नजर आ रहा था।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि ये वीडियो मेघालय के स्वरा का है। यहां इन लोगों ने अपने बैग रखे थे। उन्होंने कहा, वहां के कैमरे जो दिख रहा है, उससे थोड़ा डाउट लग रहा है। क्योंकि वहां इतना मौसम खराब भी नहीं है कि चेहरा फट जाए। उन्होंने आगे बताया, एक शख्स ने लाल रंग की ऑल्टो खड़ी की थी। वहां पर दो लोग थे। एक फोन पर बात कर रहा था और सोनम और राजा को देख रहा था। दूसरे शख्स ने मास्क लगा रखा था। हम चाह रहे हैं कि पुलिस इस मामले की जांच करे तो कोई क्लू मिल सकता है।
वहीं मास्क मैन को लेकर सवाल पूछे जाने पर विपुल रघुवंशी ने आगे कहा, होटल में सोनम और राजा के पास मास्क लगाकर एक शख्स खड़ा हुआ है और फोटो और वीडियो में नजर आ रहा है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
अभी भी लापता सोनम
बता दें, 25 साल की सोनम रघुवंशी अपने पति 29 साल के राजा रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए मेघालय गई थी। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक ‘होमस्टे’ से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी।
दो जून को, राजा का शव होमस्टे से लगभग 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला है। हालांकि, मेघालय पुलिस को अभी तक सोनम के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने राजा का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।
सीएम मोहन यादव ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें।
मुख्यमंत्री यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोनम के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मेघालय पुलिस की जांच से असंतोष व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने की अपील की।
भाषा से इनपुट