स्कॉटलैंड वर्सेस नेपाल मैच की आखिरी गेंद पर भरपूर ड्रामा देखने को मिला। मैच टाई कराने के फिराक में स्कॉटलैंड की टीम ने नेपाल के बल्लेबाज को रनआउट किया, मगर फिर अंपायर ने जो फैसला सुनाया उसे देख सब हैरान थे।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 12:22 PM
स्कॉटलैंज और नेपाल के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू 2023-27 का 74वां मैच डंडी के फोर्थिल में खेला गया। इस मैच की आखिरी गेंद पर जो ड्रामा हुआ उसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 1 रन की दरकार थी, वहीं स्कॉटलैंड को सुपर ओवर में मैच को ले जाने के लिए डॉट बॉल चाहिए थे। आखिरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों टीमों के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, इसके बाद अंपायर ने जो फैसला सुनाया उससे एक खेमे में मायूसी छा गई, वहीं दूसरा खेमे में खुशी की लह दौड़ पड़ी। आईए जानते हैं क्या हुआ था-
ये भी पढ़ें:कोहली पर अहमदाबाद में लगा ये कलंक कहीं RCB को ना ले डूबे! 3 साल से…
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने चार्ली टियर और फिनले मैक्रीथ के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन बोर्ड पर लगाए। चार्ली टियर ने 80 तो फिनले मैक्रीथ ने 55 रनों की शानदार पारियां खेली।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 49 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। 49वें ओवर में करन केसी ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बटोरे थे। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 ही रनों की दरकार था। हालांकि संदीप लामिछाने पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिसके बाद नेपाल के हाथ में 1 ही विकेट बाकी था।
ये भी पढ़ें:RCB के पास है अय्यर का ‘रामबाण’ इलाज, इस गेंदबाज के आगे हो जाते हैं बेबस
इसके बाद 5 गेंदों पर नेपाल ने 6 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर नेपाल को 1 रन की दरकार थी। स्कॉटलैंड के गेंदबाज मार्क वॉट ने आखिरी गेंद डाउन द लेग डाली। गेंद बैट पर नहीं लगी मगर फिर भी नेपाल के बल्लेबाजों ने दौड़ लगा दी। गेंद विकेट कीपर के हाथों से फिसल गई इसके बावजूद वह स्टंप उखाड़ने में कामयाब रहे।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मैच को सुपर ओवर में जाता देख स्कॉटलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, मगर तभी अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया और एकदम से स्कॉटलैंड के खिलाड़ी शांत हो गए और नेपाल के बल्लेबाज जीत का जश्न मनाने लगे।