Last Updated:June 15, 2025, 06:06 IST
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Uttarakhand Weather Today: मौसम विभाग ने आज (रविवार) प्रदेश के प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के सभी जिलों में क…और पढ़ें
देहरादून. उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. जहां एक तरफ प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी परेशान कर रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से राहत है. मौसम विभाग ने आज के लिए भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसी के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है. बीते दिनों सरोवर नगरी नैनीताल और हरिद्वार में झमाझम बारिश होने से नदियों और झीलों के पानी का स्तर बढ़ा हुआ नजर आया.
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी जिलो के अधिकांश स्थानों और राज्य के शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. डॉ सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर रहने की संभावना है, जबकि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है.
डॉ. सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर होने की संभावना है. जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश तीव्र हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है. राजधानी का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C के लगभग रहने की संभावना है.
देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते दिन देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 62 दर्ज किया गया, संतोषजनक श्रेणी में आता है.
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Location :
Dehradun,Dehradun,Uttarakhand
homeuttarakhand
उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, आंधी तूफान मचाएगा तांडव!
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |