Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन आंधी बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद किस दिन कैसा रहेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें…
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 June 2025 03:37 PM
दिल्ली के साथ ही एनसीआर के लोगों को भीषण से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड बढ़कर 60 किमी तक जाने का अनुमान है। दिल्ली में 15 जून को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 15 जून को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी दिल्ली-एनसीआर में दो दिन आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जा सकता है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इन दो तारीखों पर ही नहीं पूरे हफ्ते हल्की बारिश या बूंदाबंदी वाला मौसम नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 16 से लेकर 20 जून के दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ ही हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस तरह दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते बारिश वाला मौसम रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में क्रमश: कमी आती जाएगी। मौसम विभाग ने 16, 18, 19 और 20 जून के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 17 से लेकर 20 जून के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं।