.
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कुल 271 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) द्वारा स्थानांतरित किया। कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की 5 योजनाओं से कुल 61,29,548 लाभुकों ने 254 करोड़ 45 लाख 5 हजार 900 रुपये की धनराशि प्राप्त किया, जबकि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 85,556 लाभुकों ने 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि हासिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ व्यापक पैमाने पर जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरनाथ कुमार सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों ने उपस्थिति दर्ज की। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पेंशनधारियों को जानकारी दी कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जीवन प्रमाणीकरण 12 जून 2025 से 28 जून 2025 तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनभोगियों से समय जीवन प्रमाणीकरण करवाने की अपील की।