Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मायरा, अभिरा की मदद से डांस कॉम्पिटिशन जीत जाएगी।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 09:19 PM
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में अब इमोशन्स, ड्रामा और रिश्तों की गर्माहट और गहराई से जुड़ा नया मोड़ आ गया है। मायरा अपने डांस कॉम्पिटिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरी तरफ, अभिरा भले ही पूकी को खोकर अंदर से टूट चुकी है, लेकिन वह मायरा के लिए एक चट्टान बनकर खड़ी रहती है। वह अपने दर्द को छिपाकर मायरा को पूरे दिल से सपोर्ट करती है, यहां तक कि उसके घुंघरू भी खुद बांधती है।
डांस इवेंट में मायरा का परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहता है। अभिरा के चीयर करने और सपोर्ट की बदौलत मायरा आत्मविश्वास से भरी नजर आती है और कॉम्पिटिशन जीत लेती है। जीत की खुशी हर किसी की आंखों में आंसू ले आती है। इसी बीच अभिरा की मेहनत से घर की साड़ी की दुकान में भी हल्की-सी रौनक लौटती है। परिवार को नया हौसला मिलता है और अभिरा को भी अपने जीवन में एक नई दिशा मिलती है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
लेकिन जैसे ही जश्न शुरू होता है, मायरा अचानक गायब हो जाती है। अभिरा की खुशी पल भर में घबराहट में बदल जाती है। वह मायरा को हर तरफ खोजती है, उसके दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं।
तभी आता है शो का सबसे भावुक पल—मायरा की अरमान से मुलाकात। अरमान, जो अब तक गुस्से और दूरी में जी रहा था, मायरा की जीत और खुशी देखकर पिघल जाता है। वह पहली बार अपने गुस्से को छोड़ मायरा को गले लगाता है और दोनों एक साथ जश्न मनाते हैं। इस मिलन से न सिर्फ मायरा-अरमान के रिश्ते को राहत मिलती है, बल्कि पूरे परिवार में भी भावनात्मक रूप से नई शुरुआत होती है।