भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। गौतम गंभीर को अपनी मां को दिल का दौरा पड़ने के कारण घर लौटना पड़ा।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 02:45 PM
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है, जोकि नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक सप्ताह पहले गौतम गंभीर भारत लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को अपनी मां के दिल का दौरा पड़ने के कारण स्वदेश लौटना पड़ा।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में शुरू होगा। सीरीज हेडिंग्ले में शुरू होगी जिसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
ये भी पढ़ें:भारत की आधी-अधूरी तैयारी को देख नर्वस थे मोर्कल, टीम को दिया ये ‘गुरुमंत्र’
भारतीय टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी, जहां टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबेस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में और पांचवां तथा अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।