रामा स्टील के शेयर 3 दिन में 25% चढ़ गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी ने 225 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट में संयुक्त उपक्रम साझेदारी के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री की है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 02:57 PM
स्मॉलकैप कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब 13 पर्सेंट के उछाल के साथ BSE में 14.92 रुपये पर पहुंच गए हैं। रामा स्टील ट्यूब्स ने 225 मेगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट में संयुक्त उपक्रम साझेदारी के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री की है। 3 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। एक महीने में रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर 9.48 रुपये से बढ़कर 14.92 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 17.51 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 8.41 रुपये है।
सोलर पावर प्रोजेक्ट में लिया हिस्सा
रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ने 225 मेगावॉट के PM-KUSUM सोलर पावर प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी लेकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कदम रखा है। कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। रामा स्टील ने केंद्र सरकार की पीएम-कुसुम स्कीम के तहत 225 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट में संयुक्त उपक्रम साझेदार के रूप में हिस्सेदारी ली है। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की कई लोकेशंस में फैला हुआ है और Onix IPP के तहत स्ट्रक्चर्ड है। कंपनी ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट्स किए हैं। यह एग्रीमेंट 3.04 रुपये प्रति यूनिट के फिक्स्ड रेट पर 25 साल के लिए है।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
ये भी पढ़ें:730 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, धड़ाम हुआ स्मॉलकैप, सचिन तेंदुलकर का भी दांव
5 साल में 3600% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 3600 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 5 जून 2020 को 0.38 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जून 2025 को 14.92 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले चार साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 1250 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 195 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। रामा स्टील ट्यूब्स ने पिछले कुछ साल में निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने मार्च 2016 में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जनवरी 2023 में फिर 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने मार्च 2024 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। कंपनी दो बार अपने शेयरों का भी बंटवारा कर चुकी है।