उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम और रिज क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, और अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है.
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), लोधी रोड में 43.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), रिज इलाके में 45.0 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव) और आयानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
IMD के अनुसार, दिल्ली में न केवल दिन के समय तापमान असहनीय है, बल्कि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है, जिसे ‘वॉर्म नाइट कंडीशंस’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में स्थिति गंभीर
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. पंजाब के भटिंडा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे IMD ने गंभीर हीटवेव की स्थिति घोषित किया है. पश्चिमी राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में भी 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान किया.
भट्टी की तरह जल रहा उत्तरी, पूर्व और मध्य भारत
भीषण गर्मी ने उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत को अपने चपेट में ले लिया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग के नक्शे पर इन इलाकों का रंग दिन-ब-दिन और अधिक गहरा लाल होता जा रहा है, जो लू और अत्यधिक गर्मी की भयावहता को दर्शाता है.
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी. इस दौरान कई जगहों पर लू की तीव्रता और बढ़ सकती है. हालांकि राहत की बात यह है कि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
अचानक क्यों बढ़ा पारा?
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, “पिछले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आई है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है.”
IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
IMD ने कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है. राजस्थान में गंभीर गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो तापमान को थोड़ा कम कर सकती है. लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी बड़े पैमाने पर राहत की उम्मीद नहीं है.
पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट है. वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी तीन दिन की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय तापमान उच्च बना रहेगा, जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
जनजीवन पर प्रभाव
भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. बाजारों में दिन के समय भीड़ कम हो रही है, और लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें. लोगों से अपील की जा रही है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें.