स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। झनक और अनिरुद्ध ने शादी का फैसला किया है। हालांकि, झनक के जीवन में अभी और मुसीबतें आना बाकी हैं। 20 साल के लीप से पहले झनक और अनिरुद्ध एक नहीं हो पाएंगे।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 June 2025 01:46 PM
स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि अनिरुद्ध ने अर्शी से तलाक लेने का फैसला ले लिया है। वो और झनक एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। पराशर भी झनक और शादी को लेकर काफी उत्साहित है। हालांकि, झनक के जीवन में अभी और मुसीबतें आना बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध का एक्सिडेंट हो जाएगा और उसकी याददाश्त चली जाएगी। सीरीयल में 20 साल के लीप को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
अनिरुद्ध की चली जाएगी याददाश्त
झनक सीरियल से जुड़े अपडेट देने वाले पेज serialgossip.com की मानें तो झनक शादी के लिए अनिरुद्ध का इंतजार कर रही होगी, लेकिन अनिरुद्ध का एक खतरनाक एक्सिडेंट हो जाएगा। इस एक्सिडेंट के बाद अनिरुद्ध की याददाश्त चली जाएगी। वो झनक को भूल जाएगा।
Site | Subscription Price | Supported Countries |
---|---|---|
FuboTV | 5-day free trial, $10–$90/month | USA, Canada, Spain |
ESPN+ | $11.99/month | USA |
Fanatiz | €6.99–€10.99/month | Worldwide |
StreamLocator | 7-day free trial, no credit card required! $9.90/month | Worldwide |
एक नहीं हो पाएंगे झनक और अनिरुद्ध
अगर शो में ऐसा होता है तो साफ है कि 20 साल के लीप से पहले झनक और अनिरुद्ध एक नहीं हो पाएंगे। इधर झनक ने अनिरुद्ध को अभी अपने प्रेग्नेंट होने की बात नहीं बताई है। झनक अनिरुद्ध की बेटी को जन्म देगी, लेकिन उसे उसके पिता के बारे में कुछ भी नहीं बता पाएगी।
अनिरुद्ध का सपना पूरा करेगी झनक
वहीं, अनिरुद्ध की याददाशत जाने के बाद झनक अनिरुद्ध का ड्रीम स्कूल खोलेगी। अनिरुद्ध ने पराशर को वादा किया था कि वो उसके गांव में एक स्कूल बनवाएगा ताकि गांव के बच्चों को शिक्षा मिल सके। अनिरुद्ध के लिए उसका ये सपना झनक पूरा करेगी।